Posts

Showing posts from August, 2026

बया हमारी चिड़िया रानी / महादेवी वर्मा

  बया हमारी चिड़िया रानी! तिनके लाकर महल बनाती, ऊँची डाली पर लटकाती, खेतों से फिर दाना लाती, नदियों से भर लाती पानी। तुझको दूर न जाने देंगे, दानों से आँगन भर देंगे, और हौज़ में भर देंगे हम- मीठा-मीठा ठंडा पानी। फिर अंडे सेयेगी तू जब, निकलेंगे नन्हे बच्चे तब, हम आकर बारी-बारी से कर लेंगे उनकी निगरानी। फिर जब उनके पर निकलेंगे, उड़ जाएँगे बया बनेंगे, हम तब तेरे पास रहेंगे, तू मत रोना चिड़िया रानी